लाडनूं क्षेत्र के सींवा रताऊ में रास्ते को लेकर एक अभिवाद हो गया। जानकारी के अनुसार इस झगड़े में पिता एवं पुत्र गंभीर घायल हो गए जिनको राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली। इस झगड़े में मोहन राम एवं खुमभाराम घायल हो गए।