अररिया: खरैया बस्ती में बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 15, 2026 अररिया शहर के खरैया बस्ती में बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन- फानन में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया।