सुल्तानगंज: श्रावणी मेला में सुरक्षा का कड़ा पहरा, सुल्तानगंज स्टेशन पर 24 घंटे सक्रिय रहेगा अस्थायी जीआरपी थाना
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर रेल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में अस्थायी जीआरपी थाना का उद्घाटन रेल एसपी विद्यासागर एवं जमालपुर रेल जिला के एएसपी उमेश्वर चौधरी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इस दौरान डी.एल. मंडल को अस्थायी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। रेल एस