वाराणसी के मकान में बुजुर्ग का शव मिलने से मची सनसनी
Sadar, Varanasi | Oct 15, 2024 वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थियों में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग का शव जमीन पर नग्नावस्था में पड़ा था और कमरे का सामान बिखरा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घर की पड़ताल की।