नावकोठी: नावकोठी में पैक्स नामांकन के लिए गहमागहमी, अध्यक्ष सहित सदस्य पदों पर लोगों ने किया नामांकन
पैक्स चुनाव के नॉमिनेशन के अंतिम दिन नावकोठी प्रखंड परिसर में प्रत्याशियों की गहमागहमी बनी रही। अंतिम दिन विष्णुपुर पैक्स के लिए संतोष साह और पहसारा पूर्वी पैक्स के लिए संजय कुमार ने नामांकन किया। वहीं विभिन्न पदों पर प्रबंध कार्यकारिणी पद के लिए प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया।