भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर मनीष गर्ग ने आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे कोंडागांव में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। बंधा तालाब गार्डन के पास लगे शिविर में उन्होंने नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित दावा-आपत्ति सुनवाई का अवलोकन किया और नागरिकों व बीएलओ से चर्चा की।