सहारनपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर पुलिस-प्रशासन की सराहना की, समय रहते चेतावनी देकर बचाईं जानें
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में आयोजित मौसम केंद्र के कार्यक्रम के दौरान जिले की पुलिस और प्रशासनिक टीम की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बाद सहारनपुर पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को समय रहते जागरूक किया, जिससे संभावित हादसों को टालने में सफलता मिली और कई लोगों की जान बचाई जा सकी।