रॉबर्ट्सगंज: चुर्क के पड़री गांव में वन विभाग की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस मौके पर पहुंची
चुर्क चौकी क्षेत्र के पड़री गांव में गुरुवार सुबह 8 बजे वनभूमि पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर वन एवं पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद आपस में झगड़ा कर रहे लोग शांत हो गए। वन विभाग ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। पड़री गांव में कुछ व्यक्तियों द्वारा वन विभाग की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था।