गोपालपुर: ज़मीन विवाद में मारपीट, कई लोग हुए घायल
जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दंपती सहित कई लोग घायल हो गए। रंजीत कुमार मंडल व उनकी पत्नी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में हीरा ठाकुर, अनिल ठाकुर और राहुल ठाकुर घायल हुए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। मामले में परवत्ता थाना में आवेदन दिया गया है।