घाघरा: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
Ghaghra, Gumla | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा घाघरा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है