बांसवाड़ा: डागल गांव में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में भाई-बहन को गंभीर चोटें आईं, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
डागल गांव में सोमवार शाम 4 बजे दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में भाई बहन को लगी गंभीर चोट, जिसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सोमवार शाम 6 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रकाश पुत्र कमला और हकरी पुत्री कमला निवासी बोरपी केरेंग दोनों का उपचार करने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है।