होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम हेल्थ कमिश्नर ने नव निर्मित मातृ-शिशु एवं सीसीबी भवन का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नर्मदापुरम में निर्मित 150 बिस्तरीय मातृ स्वास्थ्य शिशु भवन एवं 50 बिस्तरीय सीसीबी (क्रिटिकल केयर ब्लॉक) भवन का रविवार को स्वास्थ्य आयुक्त पी धनराजू ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवनों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।