बिंदकी: जहानाबाद के गढ़ी में चालक को नींद आ जाने से कार ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकराई, एक महिला घायल, विद्युत आपूर्ति हुई बंद
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला गढ़ी में रविवार की भोर पहर 4 बजे कार चालक को नींद आ जाने से अनियंत्रित कार ट्रांसफार्मर के चबूतरे से टकरा गई। जिसके चलते कार क्षतिग्रस्त हो गई। कर चालक रामानंद की पत्नी सुमन देवी निवासी ग्राम कच्ची जिला दबंग गुजरात घायल हो गई जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बिजली बंद हो गई है।