अनूपगढ़: अनूपगढ़ की धान मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती, श्रद्धा सुमन अर्पित किए बाबा साहेब को
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सहसंयोजक और कांग्रेस के पीसीसी सचिव रामदेवी बावरी के नेतृत्व में आज मंगलवार को शाम 4 बजे धान मंडी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।