गोपालपुर: रंगरा में रंगदारी के एक मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
रंगरा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वादी संदीप कुमार के आवेदन पर कांड संख्या 88/26 दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बमबम यादव (भावनीपुर, रंगरा) को गिरफ्तार कर लिया।