चूरू: चूरू में नशे के जाल के खिलाफ सर्व समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग की
Churu, Churu | Apr 10, 2026 चूरू शहर में तेजी से फैल रहे नशे के कारोबार के खिलाफ अब सर्व समाज खुलकर सामने आ गया है। अफीम, हेरोइन, चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थों की खुलेआम सप्लाई से चिंतित लोगों ने शुक्रवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। सर्व समाज के हसन चिश्ती ने बताया कि शहर में नशे का जाल लगातार फैलता जा रहा है और युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।