ब्यावरा: निदान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 3 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Biaora, Rajgarh | May 22, 2026 ब्यावरा देहात थाना पुलिस ने बताया की सुठालिया के लोधी मोहल्ला निवासी अजय पिता जितेंद्र मीणा को बुखार आने पर 18 मई को निदान हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। जहां शुक्रवार को दोपहर साढ़े 3:00 बजे करीब उसकी इलाज के दौरान मौत हुई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है।