शामली: बंगाल में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शामली में दी गई तहरीर, आईपीएस की छवि खराब करने का आरोप
Shamli, Shamli | Apr 30, 2026 गुरूवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के व्यापारी दीपक बंसल ने शहर कोतवाली पहुंचकर बंगाल में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायती तहरीर दी है। सांसद पर सोशल मीडिया पर भ्रमित वीडियो शेयर करते हुए आईपीएस अधिकारी डॉक्टर अजय पाल शर्मा की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।