खगड़िया: नगर परिषद क्षेत्र के एक्सचेंज के समीप ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, शव की नहीं हुई शिनाख्त
नगर परिषद क्षेत्र के एक्सचेंज के समीप शनिवार की देर शाम रेलवे ढाला पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई ,घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सबको अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।