खगड़िया: कमालपुर में पूर्व सीएम स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 110वीं जयंती मनाई गई
शहर से सटे मथुरापुर नगर पंचायत के कमलपुर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की 110 वीं जयंती समारोह शनिवार को भोला पासवान शास्त्री उत्थान समिति के अध्यक्ष सेवा निवृत शिक्षक रामलखन प्रसाद पासवान की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनायी गई।