खगड़िया: खगड़िया के बापू मिडिल स्कूल बालवाही में बाढ़ पीड़ितों ने एसडीओ का किया घेराव
नगर परिषद क्षेत्र के कृष्ण पुरी बलुआही मोहल्ले के बाढ़ प्रभावित परिवारों ने शहर के बापू मिडिल स्कूल में खगड़िया एसडीओ अमित अनुराग का घेराव किया। इस दौरान प्रभावित लोगों ने सामुदायिक किचन चालू करने की बात कही ।मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार समेत काफी संख्या में बाढ़ प्रभावित परिवार मौजूद थे