खगड़िया: जिले में गंगा और बुढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, लोग हो रहे हैं हल्कान
जिले में शनिवार को भी गंगा व बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। जिससे लोग सहमे हुए हैं। फिलहाल दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जबकि शहर के अघोरी घाट, रहीमपुर पचखुट्टी, हीरा टोल व बलुआही बस स्टैंड के पास बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद 38.51 मीटर पर पहुंच गया।