गुमला: गुमला बाईपास पुल निर्माण कछुए की चाल से, दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बना, लोगों में नाराज़गी
Gumla, Gumla | Apr 4, 2026 शहर के बाईपास रोड सिलम के पास बन रहा पुल इन दिनों कछुए की चाल से आगे बढ़ रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। फिलहाल नदी पर बना पुराना पुल एक्सीडेंट जोन के रूप में चिन्हित है।