नर्मदापुरम जिले में लगभग तीन वर्षों तक विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत का पदोन्नति के साथ रतलाम जिले में अपर कलेक्टर पद पर तबादला हो गया है। इस अवसर पर शनिवार जिला कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका सम्मान किया गया।