रानीश्वर: रानीश्वर प्रखंड क्षेत्र में सड़क किनारे बालू डंप होने से दुर्घटना की आशंका
शनिवार 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क से पाकुड़तला मोड़ से जयपहाड़ी होते हुए बोड़ाबाथान तक जानेवाली सड़क पर जगह-जगह बालू डंप कर रखे जाने से दुर्घटना की आशंका बनी है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. बताया जाता है कि सड़क के कई स्थानों पर मयुराक्षी नदी से ट्रैक्टर के माध्यम से बालू लाकर सड़क किनारे डंप किया जा रहा है. इसके बाद उसी डंपिंग...