यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार शाम 5 बजे करीब 16 नवम्बर को फिरोजाबाद यातायात पुलिस ने सख्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में काली फिल्म लगे वाहन, गलत नंबर प्लेट और जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने जहां 1 वाहन सीज किया, वहीं 710 चालान काटकर नियम तोड़ने वालों पर कड़ी सख्ती दिखाई।