पाटन: पवईधाम मंदिर में नाबालिग की शादी रुकवाई गई, महिला बाल विकास विभाग और पुलिस टीम ने की कार्रवाई
पाटन की पवई धाम में एक नाबालिक बालिका का विवाह हो रहा था लेकिन इसकी सूचना शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम को मिली। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर विवाह को रुकवाया और दोनों पक्षों को समझाइश दी कि नाबालिग़ की शादी करना कानूनी अपराध है जिसके बाद दोनों पक्ष इस बात के लिए मान गए और बालिग होने पर ही शादी की बात की।