कर्वी: कोतवाली कर्वी में सुरक्षा व स्वच्छता संगोष्ठी कार्यक्रम में सफाई कर्मियों और ग्राम चौकीदारों को किया गया सम्मानित
कोतवाली कर्वी में इंटरनेशनल पायनियर्स से क्लब के तत्वाधान में आज गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे सुरक्षा एवं स्वच्छता संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ने की है। कार्यक्रम में ग्राम चौकीदार और सफाई कर्मचारियों को कंबल, मोजे कुकर देकर सम्मानित किया गया है इस दौरान पायनियर्स क्लब के अध्यक्ष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।