होशंगाबाद नगर: शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय,
आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुई राज्यसभा सांसद किया निरीक्षण
गुरुवार को नर्मदापुरम के शासकीय गृहविज्ञान महाविद्यालय में आयोजित युवा संगम रोजगार मेले का राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसरों की जानकारी ली। सांसद ने इसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामन की।