डुमरांव: अरियांव-कृष्णाब्रह्म रोड पर भारी वाहनों से सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने सुरक्षा और मरम्मत की मांग की
Dumraon, Buxar | Apr 6, 2026 अरियांव–कृष्णाब्रह्म रोड की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक और बड़े ट्रेलर इस ग्रामीण मार्ग से अवैध रूप से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क जगह-जगह धंस गई है और बड़े गड्ढों में बदल चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं रही।