Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image
image
image
image

भारत सरकार, गृह मंत्रालय एवं भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की पहल पर, विश्व पर्यावरण दिवस(05 जून 2026) के अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के जनगणना निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत निदेशालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में अब तक 100 से अधिक पौधे लगाए गए हैं और कुल 275 से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है । इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि करना तथा पर्यावरणीय जागरूकता का प्रसार करना है। जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा इस अवसर पर पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया गया। @censusindia2027 @pibbhopal @hmoindia #worldenvironmentday #Census2027 #censusindia

1.9k views | Madhya Pradesh, India | Jun 5, 2026

MORE NEWS