सूरजपुर: जिला कांग्रेस का अल्टीमेटम, बेलसोता नाला बना संकट; पुलिया टूटने से गांवों का संपर्क कटा
सूरजपुर जिले के कैलाशपुर–राजापुर मार्ग पर घुनघुट्टा नदी पर बनी 22 साल पुरानी पुलिया टूटने से क्षेत्र में गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दर्जनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। बारिश के दौरान हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जिससे गांव टापू में तब्दील हो जाते हैं। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई और आम जनजीवन पर पड़ रहा है।