हसनगंज: नवाबगंज कस्बे में सड़क पार कर रही युवती को बाइक सवार ने मारी टक्कर, बाइक सवार अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकराया
खबर उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज कस्बे में सड़क पार कर रही युवती को बाइक सवार ने तेज टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से जाकर टकरा गया जिसमें बाइक सवार युवक और सड़क पार कर रही युवती दोनों ही घायल हो गए हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती करवाया है डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया