राजगढ़: विजयपुरा पंचायत के ग्रामीण सेवा शिविर में सेंकड़ों ग्रामीणजन लाभान्वित, प्रशासक आकांक्षा श्योराण ने बांटे पट्टे
Rajgarh, Churu | Jul 1, 2026 विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विजयपुरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन प्रशासक आकांक्षा श्योरान, शिविर पर्यवेक्षक तहसीलदार सुभाष छिपा वऔर सहायक विकास अधिकारी जयवीर पूनियाँ ने किया। अधिकारियों व अधीनस्थ कार्मिकों ने आमजन से संवाद कर सभी सरकारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।