विदिशा नगर: विदिशा के मनोरा स्कूल में 20 साल से रसोई संभाल रहीं महिलाओं का रोजगार छिना, कलेक्ट्रेड में फूटा दर्द
ग्राम मनोरा की स्व-सहायता समूह की महिलाएं मंगलवार शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी समस्या रखी। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने का कार्य कर रही थीं, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता था। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और कारण बताए उनके समूह को हटाकर दूसरे समूह को काम सौंप दिया गया।