सिमडेगा: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग पहुंची सिमडेगा, खिलाड़ियों को दिए टिप्स
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बेटी डुंगडुंग अर्जेंटीना दौर के समापन के बाद सिमडेगा अपने घर पहुंची ।जहां पर एस्ट्रोटर्फ मैदान में शुक्रवार को 3:00 बजे प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 70 से अधिक खिलाड़ियों के बीच उन्होंने हॉकी के गुण सिखाए ।उन्होंने अटैकिंग डिफेंडिंग सभी चीजों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए बेहतर खेल कर जिले का नाम रोशन करने की बात कही।