बोध गया: चौथे प्रयास में BPSC परीक्षा पास कर बने बीडीओ, बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने घर पहुंचकर दी बधाई
Bodh Gaya, Gaya | Jun 25, 2026 बोधगया विधानसभा क्षेत्र के करियादपुर गांव निवासी विकास कुमार ने चौथे प्रयास में BPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर बीडीओ/आरडीओ पद हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने विकास के घर पहुंचकर उनके माता-पिता विजय कुमार चौधरी एवं सुनैना देवी को बधाई दी।