धमतरी: अर्जुनी के पास सड़क हादसे में तीन लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मोटरसाइकिल चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार दो लोग भी गिर गए। इस हादसे में गोपी साहू, कीरत कुमार और पुखराज नाम के व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही तीनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।