बहराइच: बौंड़ी फतेउल्लापुर में जमीन विवाद में चले लाठी डंडे, पुलिस जाच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बौंड़ी फतेउल्लापुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी ठंडा चल गए। इसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पीड़ित में थाने पर तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि जमीन के विवाद में दबंगों ने हमला किया है। रामगांव पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।