देहरादून: कारगी चौक क्षेत्र में बारिश के कारण मकान ढहा, जनहानि नहीं, लेकिन लाखों का हुआ नुकसान
देहरादून के कारगी चौक स्थित बंजारावाला क्षेत्र में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। बारिश के कारण एक मकान का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक्त घर में लोग मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश सभी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया.