इंदौर: बीआरटीएस को लेकर होगी समीक्षा, बीआरटीएस को रखने या हटाने पर होगी चर्चा
Indore, Indore | Oct 5, 2024 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बीआरटीएस को लेकर कहा कि शहर के पचास हजार से ज्यादा लोग बीआरटीएस की बसों से सफर करते हैं, लेकिन बीआरटीएस के भविष्य को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं पर कमेटी बनाकर निर्णय लेने और उसे हाईकोर्ट में पेश किए जाने के निर्देश दिए है। जिसके बाद यातायात समिति की बैठक में बीआरटीएस के भविष्य को लेकर निर्णय लिया जाएगा।