इंदौर: डिजिटल अरेस्ट के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, ठगी में लगभग 1400 सिम का किया था इस्तेमाल
Indore, Indore | Oct 5, 2024 इंदौर में कुछ दिन पहले एक युवती के डिजिटल अरेस्ट होने का मामला सामने आया था। जिसमे की युवती से 12 लाख की ठगी हुई थी, इस मामले में पुलिस की जांच में कई बड़े खुलासे हो रहे है, जिसमे आरोपियों ने लगभग 1400 सिम का उपयोग कर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच के द्वारा 2 लाख रूपए की राशि रिकवर की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।