काराकाट: काराकाट में सद्भावना समिति की बैठक, मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई
Karakat, Rohtas | Jun 19, 2026 काराकाट गोड़ारी नगर पंचायत में शुक्रवार को आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए नगर सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कार्यपालक पदाधिकारी काराकाट-सिमाव मतीन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी मोईन, प्रिंस कुमार और थाना एसआई मंज़ित कुमार उपस्थित रहे।