गोपालगंज: गणतंत्र दिवस को लेकर समाहरणालय में प्रशासन की बैठक, मिंज स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह
आगामी गणतंत्र दिवस के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक गुरुवार को दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह, झंडोत्तोलन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फ