कायमगंज: अचरा रोड पर गांव अलाहदादपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव अमौघपुर निवासी रमेश चंद्र जाटव का पुत्र रंजीत हथियापुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था।वापस लौटते समय कायमगंज अचरा रोड पर अलाहदादपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।इसमें रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर शवका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम केलिए भेजा।