मिर्ज़ापुर: पूर्व सांसद स्व. भाई लाल कोल की बहू के साथ मारपीट के मामले में लालगंज कोतवाली में 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
लालगंज कोतवाली में पूर्व सांसद स्व. भाई लाल कोल की बहू से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच पर जुट गई है। प्रहरी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी बारात में मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।