कटनी ग्रामीण: ऑपरेशन मुस्कान: बिलहरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिलहरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। फरियादी द्वारा बिलहरी चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुठला पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।