धनौरा: मंडी धनौरा के गांव चुचेला कला में मंदिर के सेवादार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम चुचैला कला स्थित प्रेम कुटी आश्रम बालेश्वरधाम महादेव मंदिर में बुधवार सुबह एक सेवादार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक पिछले 15 वर्षों से मंदिर में ही रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बुधवार सुबह करीब 8 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली।