कुशलगढ़: कुशलगढ़ में सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए 'प्रवेशोत्सव' रैली का आगाज़
कुशलगढ़। सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर 2 बजे ‘प्रवेशोत्सव’ रैली का भव्य आयोजन किया गया। यह अभियान पूरे सप्ताह तक चलेगा, जिसके तहत रैली शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेगी।रैली का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहे।