हज़ारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रल्हाद सिंह का जाना हालचाल
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अस्वस्थ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रल्हाद सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। सांसद ने अन्य मरीजों से भी मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्था का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने प्रल्हाद सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।